Prayagraj :माघ मेले में गूंजी गंगा की किलकारी, त्रिवेणी हास्पिटल में महिला ने बच्ची को दिया जन्म – Prayagraj: Baby Cry In Magh Mela Woman Gave Birth To A Girl In Triveni Hospital


Prayagraj News : माघ मेले में बने त्रिवेणी अस्पताल में महिला ने बच्ची को दिया जन्म।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मकर संक्रांति पर्व से पहले बृहस्पतिवार को संगम की रेती पर बने त्रिवेणी अस्पताल में नवजात की किलकारी गूंजने के साथ ही चौतरफा खुशी छा गई। कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बेचने वाली एक महिला ने मेले के अस्पताल में बालिका को जन्म दिया। प्रसव-पीड़ा होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 

मध्य प्रदेश के सीधी र्से आईं उमा गुप्ता महावीर चौराहे पर अपनी बहू आरती के साथ प्रसाद की दुकान लगाती हैं। संगम पर संतों-भक्तों की भीड़ केबीच प्रसाद बेचने वाली अपनी बहू आरती को पेट दर्द के बाद उन्होंने त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे सुबह साढ़े छह बजे प्रसव-पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने उसे प्रसव वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके बाद चिकित्सकों और नर्सों की देखरेख में आरती ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। अस्पताल में किलकारी गूंजते ही खुशी छा गई।



Source link