Aligarh Nagar Nigam:एक क्लिक पर पता लगेगा, कहां है नगर निगम की संपत्ति – Aligarh Municipal Corporation Records Will Be Digital


अलीगढ़ नगर निगम
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार


नगर निगम की संपत्तियों का अब डिजिटलीकरण होगा। अब जरूरत नहीं पड़ेगी कि संपत्तियों की फाइल को निकलवाने के लिए ज्यादा समय लग जाए। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा है कि नगर निगम की संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। 

नगर निगम में 20 नए वार्ड जुड़े हैं, जिससे उसकी संपत्तियां भी बढ़ गईं। इनके ब्योरे को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन रखा जाएगा।  अभी तक संपत्तियों का रिकॉर्ड फाइलों में रखा जाता था। जब इन फाइलों की जरूरत महसूस होती थी, तब उनकों ढूंढने में बहुत समय लग जाता था। अब संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। बस एक क्लिक पर किसी भी संपत्ति का ब्योरा कभी भी देखा जा सकेगा। 

डिजिटलीकरण का काम स्मार्ट सिटी की टीम ने शुरू कर दिया है। नगर निगम की संपत्तियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। जमीन का रिकार्ड ऑनलाइन होगा। संपत्तियों के रिकोर्ड को अपलोड कराया जाएगा। दो माह में इसे लागू किया जाएगा। नगर निगम की संपत्ति को डिजिटल करने से गड़बड़ी होने की संभावना भी कम होगी। 



Source link