वाराणसी में ठंड
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
काशी की ठंड कंपा रही है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सामान्य से काफी नीचे आ गया। तो मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। सुबह से ही घने कोहरे की चादर छायी रही। इसी का नतीजा रहा कि गलन अधिक लग रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड का सितम बरकरार रहेगा। घना कोहरा भी छाया रहेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण ही ठंड के तेवर और तल्ख हो गए हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को भी सुबह में हवा में नमी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार अभी शीतलहरी का मौसम बना रहेगा। तापमान में और कमी के आसार हैं।
विस्तार