Upsc Cse 2022:गोरखपुर की रूपल श्रीवास्तव ने बढ़ाया जिले का मान, पूरे देश में मिला 113वीं रैंक – Upsc Cse 2022 Result Rupal Srivastava Got 113th Rank In Upsc



रूपल श्रीवास्तव
– फोटो : vivek shukla

विस्तार

गोरखपुर की रूपल श्रीवास्तव ने यूपीएससी सीएसई 2022 (UPSC CSE 2022) की परीक्षा में 113वीं रैंक लाकर नाम रोशन किया है। रूपल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दी हैं।

रूपल के पिता का नाम अभय कुमार श्रीवास्तव है, वह जालौन में सीडीओ पद पर कार्यरत हैं। वहीं माता अमृता श्रीवास्तव डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर में प्रोफेसर हैं। रूपल ने 2012 में हाईस्कूल और 2014 इंटरमीडिएट की हैं। इसके बाद उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक किया हुआ है।



Source link