Up :राष्ट्रपति मूर्मू, पीएम मोदी सहित अमित शाह, योगी, केशव समेत कई हस्तियों ने केसरीनाथ के निधन पर जताया शोक – President Murmu, Pm Modi Including Amit Shah, Yogi, Keshav Mourned The Death Of Kesarinath

prayagraj news : सर्किट हाउस में आयोजित अमर उजाला के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी।
– फोटो : prayagraj

ख़बर सुनें

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम बड़े नेताओं ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही दारागंज गंगा घाट पर किया जाएगा। पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब पौने एक बजे पहुंचेंगे।

बता दें कि पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे। 

दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था।

शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।
 
विस्तार

Source link