Up Nikay Chunav 2023 :प्रयागराज में अब तक इतना प्रतिशत मतदान, छिटपुट गड़बड़ी कहीं रफ्तार हुई धीमी – Up Nikay Chunav 2023 Prayagraj Phase 1 Voting In Kaushambi Fatehpur Pratapgarh District Party Candidate List


05:48 PM, 04-May-2023

कौशांबी में पांच बजे तक 52 फीसदी वोट पड़े

कौशांबी में पांच बजे तक पड़े वोट प्रतिशत

नगर पालिका परिषद भरवारी  51.738

नगर पालिका परिषद मंझनपुर 49.641

नगर पंचायत चायल               55.821

नगर पंचायत सरायअकिल       53.442

नगर पंचायत करारी                58.422

नगर पंचायत अझुआ               59.934

नगर पंचायत सिराथू                61.11

नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम  48.136

नगर पंचायत चरवा                    54.806

नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरी    50.337

05:35 PM, 04-May-2023

प्रयागराज नगर निगम में पांच बजे तक 28.59 फीसदी मतदान

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 05: 00 बजे तक

नगर निगम – 28.59%

नगर पंचायत – 49.93%

——————————-

नगर पंचायत सिरसा – 57.13%

नगर पंचायत लालगोपालगंज  – 46.16%

नगर पंचायत फूलपुर – 48.68%

नगर पंचायत शकरगढ़ – 45.14%

नगर पंचायत कोरांव – 54.92%

नगर पंचायत हंडिया – 50.31%

नगर पंचायत भारतगंज – 53.86%

नगर पंचायत मऊआइमा – 49.85%

05:19 PM, 04-May-2023

प्रतापगढ़ में पांच बजे तक 52.94 फीसदी मतदान

नगर पालिका परिषद बेल्हा  -44.08

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी-  52.42

नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज- 60.03

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह- 59.87

नगर पंचायत मानधाता बाजार   54.76

नगर पंचायत गड़वारा बाजार     44.90

नगर पंचायत अंतू                    60.81

नगर पंचायत पट्टी                 65.07

नगर पंचायत ढकवा                54.29

नगर पंचायत रामगंज             56.60

नगर पंचायत कोहंड़ौर            52.43

नगर पंचायत रानीगंज         55.61

नगर पंचायत पृथ्वीगंज        55.58

नगर पंचायत सुवंसा बाजार    59.31

नगर पंचायत लालगंज       53.63

नगर पंचायत कुंडा               62.60

नगर पंचायत मानिकपुर    59.03

नगर पंचायत हीरागंज        55.26

नगर पंंचायत डेरवां          48.21

04:19 PM, 04-May-2023

प्रयागराज नगर निगम में दोपहर तीन बजे तक 23 फीसदी मतदान

नगर निगम – 23.00%

नगर पंचायत – 39.23%

नगर पंचायत सिरसा – 43.29%

नगर पंचायत लालगोपालगंज  – 36.69%

नगर पंचायत फूलपुर – 39.68%

नगर पंचायत शकरगढ़ – 33.12%

नगर पंचायत कोरांव – 40.96%

नगर पंचायत हंडिया – 38.75%

नगर पंचायत भारतगंज – 42.33%

नगर पंचायत मऊआइमा – 42.22%

04:16 PM, 04-May-2023

शंकरगढ़ में मतदान करने पहुंचा दूल्हा।
– फोटो : अमर उजाला।

पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचा दूल्हा। शंकरगढ के वार्ड नंबर 12 में दूल्हा वोट देने पहुंचा। मतदान केंद्र में दूल्हा बना आकर्षण का केंद्र।

04:02 PM, 04-May-2023

कुंडा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी धरने पर बैठीं

फर्जी वोटिंग के विरोध में भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू कुंडा एसडीएम आवास पर धरने पर बैठ गई हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

03:54 PM, 04-May-2023

फर्जी मतदान को लेकर कुंडा में हंगामा, एक आरोपी हिरासत में

नगर निकाय चुनाव में कुंडा नगर पंचायत के रानी गिरिजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करने पहुंचे युवक को भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू ने दबोच लिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई आरोप है कि फर्जी मतदान करने आए लोगों ने एक पत्थर भी चलाए सूचना पर भारी फोर्स के साथ एसडीएम पहुंचे हालांकि तब तक वहां से लोग जा चुके थे।

03:19 PM, 04-May-2023

फर्जी आधार पर वोट डालने आया युवक आधार फेंककर भागा

फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोट डालने गए युवक को शक के आधार पर प्रत्याशी ने रोक लिया। आरोपी युवक आधार कार्ड फेंककर भाग गया। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन युवक भाग निकला। मऊआइमा नगर पंचायत के इस्लामिया पोलिंग बूथ का मामला बताया जा रहा है।

03:15 PM, 04-May-2023

चायल में दोपहर 43 बजे तक सैंतीस फीसदी मतदान

नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चायल के मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक 37 फीसदी मतदान किया। कस्बे के सभी दस वार्डो में सुबह से ही बूथ पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली, लेकिन दोपहर में बूथ पर कुछ भी कम हो गई। दोपहर तीन बजे तक कस्बे के सभी दस बूथों पर कुल 43 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान के लिए बूथ पर युवा और महिला मतदाताओं सुबह से ही ही दिलचस्पी बांए रखी। हालांकि बूथ पर मतदान के लिए आने वाले अधिकतर लोगों का मतदाता सूची में नाम न मिलान होने के कारण उन्हें भटकना भी पड़ा है। लेकिन बूथ पर तैनात एजेंट और सहयोगियों को मदद से कुछ लोगों ने मतदान तो किया लेकिन कुछ लोग मतदान से वंचित होकर निराश होकर लौट गए।

03:13 PM, 04-May-2023

फर्जी वोट डालने के आरोप में 13 हिरासत में

शहर के अलग-अलग इलाक़ों से अब तक कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। पांच महिला करेली, दो झूंसी से हिरासत में ली गई हैं। अल्लापुर से तीन युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। इन पर फर्जी तरीके से मतदान करने के प्रयास का आरोप है।

02:29 PM, 04-May-2023

शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी पर लगा फर्जी वोट दिलवाने का आरोप। इसको लेकर काफी हंगामा किया गया। आरोप है कि विधायक ने फर्जी वोट डलवाया और विरोध करने पर निर्दल प्रत्याशी को धमकी भी दी। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुटने लगी। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया।

02:28 PM, 04-May-2023

यादगार हुसैनी कालेज में फॉर्ज़ी वोटिंग को लेकर थोड़ी देर तक हंगामा हुआ। एक प्रत्याशी के पक्ष में हिस्ट्रीशीटर डारा धमका कर वोट डलवाने का लोगों ने आरोप लगाया। अल्लापुर के सरदार पटेल स्कूल में हो रही फ़र्ज़ी वोटिंग को लेकर भी हंगामा हुआ। मौके पर आई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वही निर्दलीय प्रत्याशी सत्यप्रकाश का आरोप है कि फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है और पुलिस उनके भतीजे को पकड़ ले गई।

01:30 PM, 04-May-2023

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता ने किया मतदान


मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी।
– फोटो : अमर उजाला।

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को मतदान किया। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मतदान के लिए नहीं पहुंचे। वह शहर से बाहर हैं और बृहस्पतिवार को उनका शहर लौटने का कोई प्रोटोकॉल नहीं आया। अभिलाषा गुप्ता ने बहादुरगंज मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला।

01:18 PM, 04-May-2023

नकाब हटाने पर भड़कीं मुस्लिम महिलाएं, बिना वोट दिए लौटीं


Prayagraj News : नकाब हटाने पर नाराजगी जाहिर करतीं मुस्लिम महिलाएं।
– फोटो : अमर उजाला।

कालिंदीपुरम स्थित दिग्गज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं ने नकाब हटाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि नकाब न हटाने पर मतदान केंद्र से लौटा दिया गया। नकाब हटाने पर ही वोटिंग करने की अनुमति की बात पोलिंग अफसर ने कही। कसारी मसारी की इकरा अहमद, तसलीमा आदि महिलां बिना वोट दिए ही लौट गईं। 

इस संबंध में सीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि पोलिंग बूथ में तीन महिलाओं को फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा गया। तीनों फर्जी वोट डालने में असफल रहींं। महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। सही जानकारी न देने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

01:17 PM, 04-May-2023

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत एक बजे तक

नगर निगम – 12.10%

नगर पंचायत – 31.24%

नगर पंचायत सिरसा – 31.94%

नगर पंचायत लालगोपालगंज  – 37.54%

नगर पंचायत फूलपुर – 28.99%

नगर पंचायत शकरगढ़ – 24.98%

नगर पंचायत कोरांव – 28.28%

नगर पंचायत हंडिया – 28.35%

नगर पंचायत भारतगंज – 31.49%

नगर पंचायत मऊआइमा – 34.07%



Source link