Up News:जयमाल के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में डाला सिंदूर, देखता रह गया दूल्हा, जमकर हंगामा – Crazy Lover Put Sindoor To Bride In Front Of Groom Before Marriage In Ghazipur


दु्ल्हन की मांग में सिंदूर भरकर भाग रहा था युवक
– फोटो : सांकेतिक

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में शादी समारोह के दौरान अजीब वाकया देखने को मिला। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे प्रेमी ने जयमाल के स्टेज पर बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर डाल दिया। इस दौरान दूल्हा देखता रह गया। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ऐसा करने वाले युवक को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। दूल्हा पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। घंटों पंचायत चली। दुल्हन के पिता ने हाथ-पैर जोड़े लेकिन दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुआ। ऐसे में दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था में खर्च हुए रुपये को भी दंड लगाते हुए वसूल लिया। बरात बैरंग वापस लौट गई।

घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को दुल्हन के पिता ने सिरफिरे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी रामशीष उर्फ बुल्ला को उसके गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में लगे थे। सब कुछ बहुत ही अच्छी तरह से चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं।

ये भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गए युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव



Source link