UP NEET PG 2022 counselling registration: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (Directorate of Medical Education and Training, DMET) ने यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग के लिए 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन्होंने NEET PG 2022 के लिए क्वालीफाई किया है और UP NEET PG एलिजिबिलिटी को पूरा करते हैं, वे upneet.gov.in के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
शेड्यूल के अनुसार, यूपी एनईईटी पीजी 2022 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे तक है. उम्मीदवार 3000 रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. यूपी एनईईटी पीजी 2022 काउंसलिंग शेड्यूल और प्रक्रिया के बारे में यहां जानें.
यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन
-NEET PG 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए upneet.gov.in पर जाएं.
– NEET PG रोल नंबर और ईमेल के जरिए पंजीकरण करें.
– पंजीकरण के भाग के रूप में, उम्मीदवारों को उपरोक्त शुल्क का भुगतान करना होगा.
-पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन पत्र को पूरा करें.
यूपी नीट पीजी 2022 सुरक्षा शुल्क
-यूपी एनईईटी पीजी 2022 के लिए सुरक्षा शुल्क सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए 30,000 रुपये.
– निजी मेडिकल के लिए 2,00,000 रुपये.
-डेंटल कॉलेजों के लिए 1,00,000 रुपये होगा.
यूपी एनईईटी पीजी काउंसलिंग कमेटी राज्य के 50 फीसदी कोटे के तहत सरकारी कॉलेजों में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा की 891 सीटों और निजी कॉलेजों में 32 एमडीएस सीटों पर प्रवेश देगी.
UP NEET PG 2022 counselling से जुड़ी जरूरी तारीखें
ऑनलाइन पंजीकरण- 26 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे
ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क- 26 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे से 28 सितंबर, दोपहर 2 बजे तक
प्रवेश के लिए ऑनलाइन सुरक्षा शुल्क- 26 सितंबर,2022 दोपहर 2 बजे से 28 सितंबर,2022 दोपहर 2 बजे तक
यूपी पीजी मेडिकल प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि- 28 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे
प्रकाशित होने वाली मेरिट सूची- सितंबर 28/29,2022
च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग- 29 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे से 2 अक्टूबर, 2022 दोपहर 2 बजे तक
रिजल्ट की तारीख- 3/4 अक्टूबर, 2022
आवंटन पत्र और प्रवेश- अक्टूबर 05,2022 से अक्टूबर 8,2022
ये भी पढ़ें-
SBI Recruitment 2022: SBI में क्लर्क की बंपर भर्ती, 5000 से अधिक वैकेंसी, नौकरी का सुनहरा मौका
Celeb Education: डॉक्टर माता-पिता के बेटे ने किया एक्टिंग कोर्स, कॉमेडी फिल्मों के बने स्टार
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 18:11 IST