TV show Ramayan to telecast again get ready to watch it | ‘रामायण’ की हो रही वापसी,ऑनस्क्रीन सीता ने कहा- इतिहास खुद को दोहरा रहा



डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारत में कोरोना की दूसरी लहर शुरु हो चुकी है। लगभग राज्यों में लॉकडाउन का सिलसिला भी शुरु हो गया है। इस बीच छोटे पर्दे पर एक बार फिर रामायण की वापसी होने वाली है, जिसको लेकर रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया के जरिए कहा कि, ऐसा लग रहा है जैसा इतिहास खुद को दोबारा दोहरा रहा है।

देखिए, दीपिका का पोस्ट

  • साल 2020 में देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से 33 वर्ष बाद दूरदर्शन नेशनल चैनल पर रामायण को प्रसारित किया गया था।
  • इस साल भी कोरोना से बनी भयावह स्थिती को देखते हुए एक बार फिर रामायण छोटे पर्दे पर प्रसारित की जा रही है।
  • कोरोना की वजह से स्थिति पहले से भी ज्यादा बुरी है। देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है।
  • रामायण में सीता की भूमिका को निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने सोशल मीडिया के जरिए रामायण के एक बार फिर छोटे पर्दे पर प्रसारित होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। 
  • एक्ट्रेस ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, “मैं बहुत खुशी और उत्साह से इस बात की जानकारी दे रही हूं कि रामायण इस साल एक बार फिर छोटे पर्दे पर प्रसारण होगा।” उन्होंने आगे लिखा कि, “पिछले साल की तरह इस साल भी रामायण का लोग आनंद उठा सकेंगे और ऐसा लग रहा है जैसा इतिहास खुद को दोबारा दोहरा रहा है।”
  • दीपिका आगे लिखती हैं कि, ये शो केवल मेरे जीवन का नहीं बल्कि हजारों भारतीय परिवारों का बड़ा हिस्सा साबित हुआ है। रामायण से ज्ञान को साझा करें, इसे हमारे समुदाय का एक हिस्सा बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के साथ इस ज्ञान को बांटे।
  • बता दें, सन्न 1987 में पहली बार रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। उस वक्त भी ये शो काफी हिट हुआ था। 
  •  





Source link