तालिबान अफगान महिलाओ को बना रहा सेक्स स्लेव, जबरन घरों से की जा रही अगवा

काबुल। अफगानिस्तान में जैसे-जैसे तालिबान का कब्जा बढ़ रहा है। हालात तेजी से बिगड़ रही हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तालिबान युवा लड़कियों को आतंकी समूह के लड़ाकों के लिए ‘गुलाम’ बनाने के लिए लोगों के ‘घर-घर जा रहे हैं।’ सूत्रों के हवाले से द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान ने स्थानीय नेताओं से पिछले महीने 12 साल की लड़कियों से 45 साल की महिलाओं की सूची मांगी थी। अब तालिबानी नेता अपहरण और महिलाओं से जबरन शादी करने का प्रयास कर रहे हैं।
ब्लूबर्ग के अनुसार यह कदम एक कठोर शरिया कानून की वापसी का इशारा करता है। अफगानिस्तान में अब पुरुष साथी के बिना महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल सकतीं और उन्हें हिजाब पहनना जरूरी होगा। कई स्कूल और बिजनेस खत्म हो चुके हैं। अफगानिस्तान में अब महिलाओं को स्कूल जाने की अनुमति सिर्फ तभी होगी जब उनकी टीचर एक महिला होगी। तालिबान ने चेतावनी दी है कि नियमों को तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति से ‘गंभीरता से निपटा जाएगा।’
महिलाएं अब अपने भविष्य को लेकर डरी हुई हैं और युद्धग्रस्त देश से भाग रही हैं। अफगान पिताओं को डर सता रहा है कि तालिबान लड़ाके उनकी बेटियों को अगवा कर लेंगे और उन्हें गुलाम बनाने के लिए मजबूर करेंगे।