समाजवादी पार्टी ने घोषित किया पहला टिकट दो चरण के 40 उम्मीदवारी के नाम तय

लखनऊ। उतर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान के साथ ही समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे चरण के करीब 40 उम्मीदवारी के नाम तय कर लिए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। बुधवार यानि आज या फिर गुरुवार को इसकी लिस्टी जारी हो सकती है।
सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है।

आरएलडी को मिल सकती हैं 35 सीटें

पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को करीब 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, समाजवादी पार्टी करीब छह उम्मीदवारों को रालोद के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी में है। इस गुणा-भाग के बीच मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई।
सूत्र बताते हैं कि इनमें से 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी। बुधवार को हो रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी करीब 50 नाम तय होने की उम्मीद है।

चंद्र प्रकाश मौर्य को मिला पहला टिकट

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिला है। यह टिकट बदायूं जिले के बिल्सी से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य को दिया गया है। हालांकि, अभी समाजवादी पार्टी की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है।

लेकिन केशवदेव मौर्य का कहना है कि महान दल और सपा गठबंधन से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चंद्रपकाश मौर्य के नाम पर सहमति बनी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई है।