शख्स ने की 75 लड़कियों से शादी, गिरफ्तारी के बाद किए ये बड़े खुलासे

इंदौर। एमपी में इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आये बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर मुनीर उर्फ़ मुनीरुल नेपूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे क‍िए है। गुरुवार को इंदौर एसआईटी ने मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने बांग्लादेश से 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेला था। हर महीने 55 से ज्यादा लड़कियों को लाता था। 5 साल से वह इस धंधे में है। आरोपी 75 लड़कियों से अब तक शादी कर चुका है। शादी करके लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेल देता था। आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लाता था और बॉर्डर के पास के छोटे गांव में एजेंट्स के जरिये भारत में एंट्री करवाते थे। दरअसल, इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था जिसमें 11 बांग्लादेशी युवतियां और बाकी अन्य युवतियां थीं। मामले में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन, आमरीन व अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे, मुनीर भाग निकला था। मुनीर पर इंदौर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह लड़कियों की पहले कोलकाता, फिर मुंबई में ट्रेनिंग कराता है।

इसके बाद डिमांड पर लड़कियों को देश के दूसरे शहरों भोपाल व अन्य शहरों में सप्लाई करता था। बांग्लादेश के एजेंट गरीब परिवार की लड़कियों को काम दिलाने के बहाने चोरी-छिपे बॉर्डर पार करवाकर कोलकाता तक लाते थे। बॉडी लैंग्वेज और बेहतर रहन-सहन की ट्रेनिंग दी जाती थी। ट्रेंड होने पर लड़कियों को मुंबई भेजा जाता था।