शादी से अगले दिन मायके से लौटते समय दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार, कुछ इस तरह रचा पूरा खेल

एक नवविवाहिता दुल्हन मायके के विदाई के बाद ससुराल जाते वक्त रास्ते में ही प्रेमी संग फरार हो गई। दुल्हा गाड़ी में बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन वापस लौटकर नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र की य़ह घटना है। थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी भटनी इलाके की एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद इलाके के ही एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए।वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का आदर सत्कार किया किया और हिन्दू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ अपने गंतव्य की तरफ जाने लगा।दुल्हन ने बीच रास्ते में अचानक से कार रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह कर चली गई। दूल्हा गाड़ी में बैठकर इंतजार करता रहा, लेकिन काफी देर बाद भी दुल्हन वापस नहीं लौटी।
दुल्हन के वापस ना आने पर बराती ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया
फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी