Road Accident:जालौन में बड़ा हादसा, शादी समारोह से लौट रहे ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, तीन घायल – Big Road Accident In Jalaun, Many Killed Including Village Head Returning From Wedding Ceremony


road accident in jalaun
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन के आटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौट रहे ग्राम प्रधान की कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार ग्राम प्रधान समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

आटा थाना इलाके के  इमलिया बुजुर्ग गांव के प्रधान अपनी निजी कार से हमीरपुर जनपद के सरीला से सोमवार की देर रात लौट रहे थे। चिनोठ और धगुआ के पास कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। कार सवार प्रधान इमलिया बुजुर्ग के जगभान (55) उनके साथी शत्रुघन सिंह (45) की मौत हो गई। 

जबकि गांव के ही राजू (45) पारस निगम (35) प्रदीप सिंह (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि इमलिया बुजुर्ग गांव के प्रधान जगभान अपनी कार से सरीला में स्थित लक्ष्मी देवी गेस्ट हाउस से शादी समारोह से लौट रहे थे। 

रास्ते में उनकी कार पुलिया से टकरा गई। प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।

 



Source link