रेप की सजा से बचने के लिए कर ली शादी, घुमाने ले गया नैनीताल और गुफा में किया सेक्स, फिर कर दी हत्या

दिल्ली। रेप की सजा से बचने के लिए राजेश ने पहले बबीता से शादी की। फिर कुछ दिन बाद नैनीताल ले जाकर उसकी हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने 26 साल के राजेश को गिरफ्तार कर उसकी 26 वर्षीय पत्नी के गायब होने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। राजेश ने रेप की सजा से बचने के लिए दिसंबर 2020 में बबीता से शादी की थी। कुछ समय बाद बबीता गायब हो गई। अब पता चला है कि घुमाने के बहाने राजेश उसे नैनीताल ले गया था। वहाँ एक गुफा में सेक्स करने के बाद उसने उसकी हत्या कर दी थी।
रिपोर्टों के मुताबिक राजेश मूल रूप से उत्तराखंड का ही रहने वाला है। बीते साल जून में बबीता ने उसपर शादी का झाँसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया। बाद में उसने हलफनामा दायर कर कहा कि वह बबीता से शादी करना चाहता है। इसके बाद उसकी रिहाई हुई और दोनों ने शादी कर ली।
अचानक से इस साल जून में बबीता के परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत दिल्ली के द्वारका थाने में दर्ज कराई है। अब बबीता की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। घटना करीब डेढ़ महीने पहले 12 जून 2021 की है। राजेश अपनी पत्नी को नैनीताल घुमाने के बहाने ले गया औऱ उसकी हत्या कर दी। वारदात के 45 दिन बीतने के बाद दिल्ली पुलिस ने नैनीताल पुलिस की सहायता से राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर बबीता का कंकाल कलमठ से बरामद किया है।