पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा, पांच लड़कियों आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के

जींद के सफीदो इलाके में पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की है। पुलिस ने यहां पर आपत्तिजनक हालत में लड़के लड़कियों को बरामद किया है। कॉलोनी से ही किसी ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी थी।
जानकारी के मुताबिक जींद के सफीदों में पानीपत असंध मार्ग पर स्थित एक कॉलोनी में गेस्ट हाउस में अनैतिक कामों की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के डायल 112 पर किसी कॉलोनीवासी ने कॉल करके गेस्ट हाउस में लड़के लड़कियों के होने की जानकारी दी थी।
इसके बाद पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। सफीदों शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने छापा मारा तो पांच लड़के और पांच लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
गेस्ट हाउस में रेड की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो वहां पर भीड़ जुटनी शुरु हो गई। लोगों ने वहां पर वीडियो बनानी शुरु कर दी।
सफीदों शहर थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि पुलिस को गेस्ट हाउस में गलत काम होने की सूचना मिली थी। कुछ युवक-युवतियां मिले हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।