पुलिस ने द्वारका लॉज में सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 10 महिलाएं को छुड़ाया

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर लॉज में ही चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने 10 महिलाओं को छुड़ाया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक भागने में सफल रहा हैं।
चार पश्चिम बंगाल की, दो कर्नाटक की, एक असम की और तीन महाराष्ट्र की हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि लॉज का मैनेजर महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेल रहा है। पुलिस ने मैनेजर गवीरंगा गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
लॉज की तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर से 10 महिलाएं मिलीं। आरोपी एजेंट ग्राहकों से ₹3,000 लेता था और महिलाओं को केवल 500 रुपये देता था। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने लॉज से दो मोबाइल के साथ लगभग ₹ 6,000 नकद जब्त किए। बचाई गई महिलाओं को पुणे में एक एनजीओ में स्थानांतरित कर दिया गया है।