पटना में शादी का झांसा देकर लड़की से 7 साल तक बनाए संबंध, अब और किसी के साथ होना चाहता है सेट

राजधानी पटना में एक बार फिर से शख्स ने एक युवती को मोहब्बत का झांसा देकर 7 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी की बात आई तो लड़का कन्नी काटने लगा। शख्स के अत्याचारों से परेशान लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रेग्नेंट करने के बाद कहता है अब निकल लो

मामला पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके का है। जहां के रहने वाली एक युवती को उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। बाद में प्रेग्नेंट होने पर शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने भोगीपुर गांव निवासी विकास को आरोपी बताया है। पीड़िता ने बताया कि विकास ने 7 साल तक शादी का झांसा देकर गंदा काम करता रहा और जब वह प्रेग्नेंट हो गई।
इसकी जानकारी जब उसने विकास को दी तो उसने सीधा शादी करने से मना कर दिया और उसको छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद उसने थाने में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामले की छानबीन कर रही है।