प्रेमिका बनीं मां, बच्चा निकला प्रेमी का चाचा

लंदन। एक लड़के की गर्लफ्रेंड मां बनी। बच्चेे का जन्म होने पर युवक बेहद खुश था। हालांकि सच्चाई का पता चलने पर वह सदमे में चला गया है।

ये घटना यूनाइटेड किंगडम के लंदन की है। वहां के अखबार द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक टिकटॉक यूजर स्टॉक्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने एक पुत्र को जन्म दिया। इससे वह खुश था।

हालांकि वर्तमान में वह सदमे में है। उसे पता चला है कि उसकी गर्लफ्रेंड का बच्चा उसका नहीं है। वह बच्चा उसके दादा जी का है। इस हिसाब से अब तक जिसे वह अपना बेटा समझ रहा था, वह रिश्ते में उसका चाचा निकला।

टिकटॉक यूजर के अनुसार वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में अपने घर पर रह रहा था। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड उसके दादा के साथ संबंध बना ल‍ी। इसकी भनक तक उसे नहीं लगने दी। जन्मा बेटा उसके दादा जी का है।