Nikay Chunav 2023:मैनपुरी में डिंपल ने संभाली कमान, पहले दिन ही खेल दिया जीत के लिए बड़ा दांव, विरोधी हैरान – Dimple Yadav Played A Big Bet For Victory Nikay Chunav Opponent Was Also Surprised


अखिलेश यादव और डिंपल यादव
– फोटो : Facebook/Dimple Yadav

विस्तार

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं और जनता का उत्पीड़न सरकार द्वारा किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को दबाया जा रहा है। जनता ये सब देख रही है। चार मई को होने वाले मतदान में इसका मुंहतोड़ जवाब जनता देगी। उन्होंने सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।

सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही उन्होंने नगर पालिका से सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा को जिताने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करके वोट हासिल नहीं किया जा सकता है। मैनपुरी की जनता ने जो इतिहास लोकसभा उप चुनाव में रचा था वही इतिहास एक बार निकाय चुनाव में भी मैनपुरी की जनता रचने जा रही है। 

ये भी पढ़ें – जाको राखे साइयां:  ट्रक ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत पर पिता-पुत्री को नहीं आई खरोंच, घटना देख कांप गए लोग



Source link