भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त को जीत का प्रमाणपत्र देतीं रिटर्निंग ऑफिसर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया। वर्ष 1986 से सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है। बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई मतगणना के नतीजे शुक्रवार तड़के तीन बजे घोषित किए गए।
पहले ही चक्र से बढ़त बना चुके जयपाल सिंह ने कुल 66179 मत हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 मतों से संतोष करना पड़ा। वह अपनी जमानत बचान के लिए जरूरी 15450 मच भी हासिल नहीं कर सके। आठ अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई।
सातवें और अंतिम चक्र की मतगणना पूरी होते ही भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया तो सपाइयों में में मायूसी छा गई। रात में भाजपा के विजयी प्रत्याशी जयपाल सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर ने जीत का प्रमाणपत्र दिया।