मां को पसंद नहीं थी मासूम, फिर दी ये खौफनाक सजा

रूस। कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। वह बच्चों से बेइंतहा प्याार करती है। उसके लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देती है, पर उसे कुछ नहीं होने देती है। हालांकि एक मां की ऐसी करतूत सामने आई है कि लोग उसे जानकर दंग रह गये हैं। उसके करतूत के लिए उसे सजा भी दी गई है।

यह मामला रूस स्थित उत्तरी मॉस्को का बताया जा रहा है। एक मां को छह साल की बेटी पसंद नहीं थी। उससे नफरत करती थी। इसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलने पर समय रहते पुलिस पहुंच गई। उसने बच्ची को बचा लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उक्तौ महिला का नाम एल्प्रिका है। उसने अपनी छह साल की मासूम बच्ची को 19 बिल्लियों के साथ एक डरावने कमरे में बंद कर दिया। जिस कमरे में बच्ची को बंद किया है, उसमें ना तो कोई वेंटिलेशन था, ना ही कोई रोशनी का उपकरण। बच्ची को पसंद नहीं करने के कारण उसे कमरे में बंद कर दिया।

कमरे में बंद बच्ची को जब भूख लगी, तब उसने बिल्लियों का खाना खाया। मां के करतूत की सूचना मिलते ही समय पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अंधेरा कमरा खुलवाकर बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद बच्ची की जान बच पाई। पुलिस ने बच्ची की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, कोर्ट ने कलयुगी मां को सजा सुनाई है।