Loksabha Election:2024 से पहले फिर हो सकता है भाजपा-सुभासपा गठबंधन, राजभर ने मिलाए भाजपाई सुर में सुर – Bjp And Sbsp May Join Hands Before Loksabha Election 2024.


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मिशन 80 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बात में इसके संकेत दिए हैं। चौधरी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पहले भी सरकार में भाजपा के साथ रहे हैं। यदि राजभर भाजपा की विचारधारा से सहमत हैं तो उन्हें विश्वास है कि पार्टी निश्चित रूप से उन्हें साथ काम करने का अवसर देगी।x`

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का प्रदेश के राजभर समाज में वर्चस्व माना जाता है। विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर सुभासपा ने छह सीटें जीती हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड की कुछ सीटों पर राजभर समाज निर्णायक भूमिका में है। हालांकि भाजपा ने अनिल राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। वहीं राजभर समाज के नेताओं को राज्यसभा भी भेजा है। लेकिन, पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने के लिए किसी भी छोर को ढीला नहीं छोड़ना है। लिहाजा पार्टी राजभर समाज के वोट बैंक को एक तरफा अपनी ओर खींचने के लिए राजभर से गठबंधन कर सकती है।

ये भी पढ़ें – प्रिया राठौर डेथ मिस्ट्री: एक और झूठ बेनकाब, 20 मिनट तक मेस में रही थी प्रिया, नहीं खाया था खाना; लेकिन…

ये भी पढ़ें – यूपी विधानमंडल के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 20 फरवरी से होगी शुरुआत

राजभर ने भाजपा की विचारधारा से सुर मिलाते हुए बहराइच का नाम बदलकर महाराज सुहेलदेव राजभर नगर और गाजीपुर जिले का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। 



Source link