काशी में आठ नए घाट होंगे विकसित:नमो घाट से उड़ेंगे हेलिकॉप्टर, अयोध्या और प्रयागराज तक जाएंगे – Eight New Ghats Will Be Developed In Kashi: Helicopters Will Fly From Namo Ghat, Will Go To Ayodhya And Prayag


वाराणसी में खिड़किया घाट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर वाहिनी गंगा के अर्धचंद्राकार छटा में आठ और नए घाट चार चांद लगाएंगे। स्मार्ट सिटी के तहत कच्चे घाटों को विकसित करने का खाका तैयार कर लिया गया है। निकाय चुनाव के बाद घाटों का कायाकल्प होगा। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके विकास के बाद वाराणसी में घाटों की संख्या बढ़कर 93 हो जाएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

नमो घाट के नए स्वरूप की बढ़ती लोकप्रियता और जल परिवहन को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद ने गंगा घाटों की शृंखला को और विस्तार दे दिया है। स्मार्ट सिटी ने अस्सी और राजघाट की ओर से कच्चे घाटों का चयन किया है, जिन्हें पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा। साथ ही पर्यटन के नए केंद्र बनाए जाएंगे। इन घाटों को जल परिवहन से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी की तरफ से नए घाटों की डिजाइन बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- गंगा पुष्कर कुंभ: काशी तमिल संगमम के बाद अब तेलुगु संगमम, आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित

नमो घाट से उड़ेंगे हेलिकॉप्टर

स्मार्ट सिटी ने करीब 60 करोड़ रुपये से नमो घाट तैयार किया है। इसके फेज-2 का निर्माण चल रहा है। हेलिपोर्ट भी बनाया जा रहा है। जो योजना है, उसके मुताबिक, हेलिपोर्ट से दो हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे, जो अयोध्या और प्रयागराज तक जाएंगे। इससे नमो घाट के पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरने की संभावना है। , यहीं से जल परिवहन को और विस्तार दिया जाएगा।

 



Source link