Gorakhpur Nikay Chunav Result:गोरखपुर में खिला कमल, यहां पढ़ें अन्य जिलों में कहां से कौन जीता – Up Nikay Chunav 2023 Gorakhpur Nagar Nigam Election Winning Candidate Municipal Corporation Vote Counting Live


07:08 PM, 13-May-2023

शाम सात बजे तक का अपडेट

07:02 PM, 13-May-2023

कुशीनगर की नगरपालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के अब तक के परिणाम

– हाटा नगरपालिका में सपा के रामानंद सिंह विजेता।

– कुशीनगर नगरपालिका से भाजपा उम्मीदवार किरन जायसवाल।

– मथौली बाजार नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी नवरंग सिंह।

– तमकुहीराज नगर पंचायत में भाजपा के जेपी गुप्ता।

– दुदही नगर पंचायत में बसपा के अजीम।

– सेवरही नगर पंचायत में भाजपा के त्रिभुवन जायसवाल।

– कप्तानगंज नगर पंचायत में भाजपा की सुशीला खेतान।

– रामकोला नगर पंचायत में भाजपा की सुनीता चौधरी।

– खड्डा नगर पंचायत में भाजपा की संगीता वर्मा।

– सुकरौली से निर्दल प्रत्याशी राजनेती कश्यप जीते।

– पडरौना में भाजपा के विनय जायसवाल जीते।

– फाजिलनगर में निर्दलीय उम्मीदवार शत्रुमर्दन प्रताप शाही जीते।

– छितौनी नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी अशोक निषाद जीते।

 

06:36 PM, 13-May-2023

रुद्रपुर जीते हुए सभासद

वार्ड नं 1 उपेंद्र मास्टर बीएसपी टेड़ा स्थान

वार्ड नं2 कुमारी देवी एनसीपी आजाद नगर

वार्ड नं3 जय रतन चौरासिया निर्दल बरई वार्ड

वार्ड नंबर 4 अंकित मणि बसपा मलहटोली वार्ड

वार्ड नं 5 मुकेश भाजपा शिवाला वार्ड

वार्ड नं 6 राजन चौधरी भाजपा भरटोला वार्ड

वार्ड नं 7 नूरी खातून बसपा दुग्धेश्वर नाथ वार्ड

वार्ड नं 8 पुनीता निर्दल मस्जिद वार्ड

वार्ड न 9 पंकज कुमार पांडेय बसपा पकड़ी वार्ड

वार्ड नं 10 अजय जायसवाल सपा चौहट्टा वार्ड

वार्ड नं 11 सुशील मद्देशिया भाजपा मच्छरहट्टा वार्ड

वार्ड नं 12 नीलम यादव सपा लाला टोली वार्ड

वार्ड नं 13 स्वेता पांडे बसपा पूर्वी तिवारी टोला

वार्ड नं 14 सुशील निगम निर्दल गोला वार्ड

वार्ड नं 15 अनिता रावत बीजेपी पश्चिमी तिवारी टोला

वार्ड नं 16 अनिल पांडे भाजपा नसहरा वार्ड

नगर पालिका/नगर पंचायत प्रत्याशी पार्टी जीते/आगे चल रहे

देवरिया नगर पालिका अलका सिंह भाजपा आगे

गौरा बरहज नगर पालिका श्वेता जायसवाल बसपा आगे

रुद्रपुर नगर पंचायत सुधा निगम भाजपा जीते

बैतालपुर नगर पंचायत सरिता प्रकाश पासवान भाजपा जीते

गौरीबाजार नगर पंचायत प्रदीप मद्धेशिया भाजपा जीते

मदनपुर नगर पंचायत शाहीन शेख सपा जीते

लार नगर पंचायत मूसा रजा लारी निर्दल जीते

भाटपाररानी नगर पंचायत प्रेमलता सपा जीते

भटनी नगर पंचायत विजय कुमार निर्दल जीते

मझौलीराज नगर पंचायत बिंदु मल्ल निर्दल आगे

सलेमपुर नगर पंचायत श्रीराम यादव निर्दल जीते

भलुअनी नगर पंचायत देवेश कुमार सपा आगे

बरियारपुर नगर पंचायत किरन राजभर बसपा आगे

तरकुलवा नगर पंचायत जनार्दन कुशवाहा भाजपा जीते

रामपुर कारखाना नगर पंचायत शिवकुमारी देवी भाजपा आगे

हेतिमपुर नगर पंचायत वीरेंद यादव भाजपा आगे

पथरदेवा नगर पंचायत अजय कुमार मद्धेशिया बसपा आगे

06:34 PM, 13-May-2023

महराजगंज जनपद से विजयी प्रत्याशी

1.–नगर पालिका महराजगंज में सपा से पुष्पलता मंगल 

2. नगर पालिका नौतनवा से निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी 

 

 

1.–निचलौल नगर पंचायत से सपा शिवनाथ मद्धेशिया

2-परतावल नगर पंचायत से बसपा प्रियंका मद्धेशिया

3–घुघली नगर पंचायत से निर्दल संतोष जायसवाल

4–बृजमनगंज नगर पंचायत से भाजपा–राकेश जायसवाल 

5–आनंदनगर नगर पंचायत भाजपा–विजय लक्ष्मी 

6-पनियरा नगर पंचायत भाजपा–उमेश चंद जायसवाल 

7. चौक बाजार नगर पंचायत- निर्दल- संगीता

8. सोनौली नगर पंचायत–बसपा रिकाउंटिंग हो रही है (परिणाम आना बाकी है।)

06:33 PM, 13-May-2023

सिद्धार्थनगर जिले की रिपोर्ट

कुल निकाय 11

भाजपा छह सीट

सपा दो सीट

बसपा एक सीट

निर्दल दो

 

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर, गोविंद माधव भाजपा,

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर बांसी, चमन आरा राइनी, सपा

 

नगर पंचायत

उसका, मंजू जायसवाल भाजपा

कपिलवस्तु, आरती देवी, सपा

शोहरतगढ़, उमा अग्रवाल, निर्दल

बढ़नी, सुनिल अग्रहरि, निर्दल

बढ़नीचाफा,धर्मराज वर्मा, भाजपा

बिस्कोहर, अजय गुप्ता, भाजपा

डुमरियागंज, साजिया अतीक, बसपा

भारतभारी, चंद्रप्रकाश वर्मा, भाजपा

इटवा, विकास जायसवाल, भाजपा

 

06:16 PM, 13-May-2023

शाम छह बजे तक का अपडेट

05:50 PM, 13-May-2023

गोरखपुर नगर निगम मेयर पद भाजपा लगातार चौथी बार जीती


गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जीत गए हैं।
– फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर नगर निगम मेयर पद भाजपा लगातार चौथी बार जीत गई है। मुख्यमंत्री का शहर होने चलते सबकी निगाहें यहां के मेयर पद पर थीं। हालांकि, जीत के दावे सभी दल अपने-अपने समीकरण से कर रहे थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: CM योगी के शहर में लगातार चौथी बार खिला कमल, गोरखपुर में बड़े अंतर से मिली जीत

 

05:24 PM, 13-May-2023

गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा का कब्जा

गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।

05:13 PM, 13-May-2023

बस्ती की तीन नगर पंचायतों में खिला कमल

नगर पंचायत चुनाव में नवगठित गनेशपुर और गायघाट नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं बभनान नगर पंचायत पर भी लगातार तीसरी बार भाजपा को जीत हासिल हुई।

यहां भी पढ़ें:  बस्ती की तीन नगर पंचायतों में खिला कमल, इस सीट पर लगाई हैट्रिक

04:54 PM, 13-May-2023

संतकबीरनगर में मतगणना की रफ्तार सुस्त


संतकबीरनगर चुनाव
– फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने के करीब दो घंटे के बाद खलीलाबाद शुगर मिल के इर्दगिर्द प्रत्याशियों के समर्थक भारी संख्या में जुट गए। मतपत्रों की गिनती के बाद जैसे ही सदस्य पद का परिणाम निकलने लगा और परिणाम की सूचना जैसे उनको मिलती रही, वैसे ही उनके चेहरे का हाव भाव भी बदलता रहा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: जैसे-जैसे आया परिणाम, सदस्य पद के विजयी प्रत्याशी बाहर आए

 

04:37 PM, 13-May-2023

शाम चार बजे तक का अपडेट

04:31 PM, 13-May-2023

गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने किया हंगामा

गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद मतगणना स्थल पर हंगामा कर रही हैं। उनका आरोप हैं कि मतगणना में धांधली हो रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वह री-काउंटिंग की मांग पर अड़ी हुई हैं।

04:01 PM, 13-May-2023

महराजगंज में सपा जीती

नगर पंचायत निचलौल अध्यक्ष पर पद सपा के शिवनाथ मद्देशिया विजयी।

सपा के शिवनाथ मद्धेशिया को मिले 6,818 मत

भाजपा के दुर्गा प्रसाद अग्रहरि को 3,302 मत

कांग्रेस विश्वनाथ मद्धेशिया को 1703 मत

04:01 PM, 13-May-2023

बस्ती में भाजपा का खुला खाता

बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का खाता खोल लिया है। बस्ती जिले की नवगठित नगर पंचायत गायघाट में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी को 2439 सपा प्रत्याशी को 1378 व बसपा प्रत्याशी को 1112 मिले हैं।

 

04:01 PM, 13-May-2023

देवरिया में बसपा आगे

देवरिया के बरहज में चौथे राउंड की मतगणना में बसपा की श्वेता जायसवाल को 5282 वोट मिले हैं। वह सुबह से ही बढ़त बनाए हुए हैं। निर्दल तारा जायसवाल को 2775 वोट, भाजपा से अमरेंद्र गुप्त को 799, सपा के अनूप मद्धेशिया को 915 मत प्राप्त हुए हैं।

 



Source link