अलीगढ़ में अमर उजाला का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। तालानगरी पर हवन और सुंदर काण्ड से शुरूआत हुई। कैक काटा गया। कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सभी ने फाउंडेशन डे पर जमकर मौज मस्ती की ।
अमर उजाला के स्थापना दिवस समाराेह का शुभारम्भ सुंदर काण्ड पाठ से किया गया। सुंदर काण्ड में शामिल होकर सभी ने पाठ किया। जिसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
सुंदर काण्ड के बाद मंत्रीचार के साथ हवन किया गया। जिसमें अमर उजाला परिवार के सभी सदस्यों ने सामग्री छोड़ी।
अलीगढ़ में अमर उजाला के 16वें स्थापना दिवस यानी बर्थडे पर कैक काटा गया। अमर उजाला परिवार ने मिलकर कैक काटा और सभी बांटा।
स्थापना दिवस पर रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ में हर डिपार्टमेंट से सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी को भी सम्मान पत्र प्रदान किया गया। जिसमें सम्पादकीय से अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया गया।