एक साथ टीका से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दें | Promote international cooperation related to vaccine together



डिजिटल डेस्क,  बीजिंग। वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी निरंतर रूप से विश्व में फैल रही है। विभिन्न देशों के सामने सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट और आर्थिक मंदी की दोहरी चुनौतियां पैदा हुईं।

ठीक इसी वर्ष चीन हमेशा से एक जिम्मेदार देश के रूप में महामारी की रोकथाम के साथ आर्थिक विकास को भी मजबूत करता रहा है। साथ ही, चीन ने क्षेत्रीय व विश्व भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करने की बड़ी कोशिश की है।

वर्ष 2021 में चीन के टीकाकरण की गति निरंतर रूप से बढ़ रही है। अभी तक सारे चीन में पूरी टीकाकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने वाले लोगों की संख्या 1.2 अरब से अधिक हो गई है।

टीकाकरण की खुराकों की संख्या और कवर किए गए लोगों की संख्या दुनिया में पहले स्थान पर हैं, और टीकाकरण के लिए लोगों का उत्साह बहुत बड़ा है।

चीन न केवल चीनी नागरिकों के जीवन सुरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य पर बड़ा ध्यान देता है, बल्कि चीन में स्थित विदेशी लोगों के जीवन सुरक्षा व शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ख्याल रखता है।

वर्तमान में चीन के कई क्षेत्रों में विदेशी नागरिकों को समग्र महामारी की रोकथाम और नियंत्रण प्रणाली और जमीनी स्तर के पड़ोस समुदायों के कार्य तंत्र में शामिल किया गया है, और उनकी उचित आवश्यकताओं की गारंटी की गयी।

उनके अलावा चीन हमेशा से एक बड़े जिम्मेदार देश के रूप में टीका से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करता रहा। चीन ने टीके को एक वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद मानने का वचन दिया।

चीन ने व्यापक विकासशील देशों, विभिन्न देशों के शांति रक्षकों और ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को टीका प्रदान किये। चीन वास्तविक कार्रवाई से अपने वचन का पालन कर रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

(आईएएनएस)



Source link