दहेज के लिए नाराज पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और छोटी बहन के साथ छेड़खानी

पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के एक गांव में पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने अपनी पत्नी के गुप्तांग को सिगरेट से दाग दिया। यही नहीं जब इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने बीयर की बोतल भी गुप्तांग में घुसेड़ दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी मो. इश्तेयाक से हुई थी। एक चार साल का बेटा भी है। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पति, ससुर, जेठ व सास उससे दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये दहेज की मांग की करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसके पति व जेठ उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
नाजुक अंगों को सिगरेट से जला दिया। इससे भी उसका दिल नही भरा तो उसने बीयर की बोतल गुप्तांग में घुसा दिया। नाबालिग छोटी बहन जब बचाने आई तो पति, जेठ व ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान वह दर्द से कराहती रही, परंतु ससुराल के किसी भी सदस्य से उसकी मदद नहीं की।
पीडिता ने पति, ससुर व जेठ पर छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में उसने विशेष पाक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। इस परिवाद की सुनवाई के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक कुमार ने थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment