चाय पीने से मामी-भांजे की हुई मौत, पत्ती की जगह गलती से डाल दी ये चीज

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले के सबदलपुर में जहरीली चाय पीने से दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, मरने वालों में 55 वर्षीय महेंद्र ठाकुर और उसकी 80 वर्षीय मामी शामिल है।
ग्रामीणों के मुताबिक, महेंद्र ठाकुर ने अपने 10 वर्षीय नाती को चाय बनाने के लिए कहा। लड़की ने गलती से चाय पत्ती की जगह घर में रखे थाईमेट को डाल दिया। जिसे पीने के बाद महेंद्र की तबीयत खराब होने लगी। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके थोड़ी देर बाद उसकी वृद्ध मामी की भी तबीयत खराब हो गई।

इलाज के लिए लोग उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। नाती ने भी एक दो घूंट चाय पी थी लेकिन चाय से अजीब सी गंध आने पर उसने चाय छोड़ दी। उसकी भी हल्की तबीयत खराब हुई लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद वह अब ठीक है। इस संबंध में मखदुमपुर पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।