ब्यूटी पार्लर के बहाने युवती हुई फरार, ससुराल में पति ने लगाया धरना

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में अलग ही मामला सामने आया हैं। जहां शादी की पहली सालगिरह पर ससुराल से मायके आई पत्नी वापस नहीं आई तो बात करने के लिए पति अजमेर से आगरा आ गया। मगर, ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। पत्नी भी बहाने से रिश्तेदार के घर चली गई।
बता दें कि इस पर पति ससुराल के गेट पर 31 घंटे धरने पर बैठा रहा। मगर पत्नी नहीं आई। आखिरकार उसे वापस जाना पड़ा। दरअसल अजमेर (राजस्थान) के वैशाली नगर के रहने वाले अविनाश वर्मा की शादी 2 मई 2015 को सुलहकुल नगर की रहने वाली युवती से हुई है। अविनाश एकाउंटेंट थे। पिता सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार हैं।अविनाश के मुताबिक, शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ब्यूटी पार्लर जाने की कहकर घर से निकल गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई। बाद में पता चला कि वह मायके चली आई है।
वहीं अविनाश पत्नी को लेने ससुराल आया। ससुराल वालों ने आश्वासन दिया कि तीन दिन बाद उसे भेज देंगे। मगर हाथ निराशा लगी।अविनाश ने बताया कि कुछ दिन बाद घर अजमेर पुलिस पहुंची
तब उन्हें पता चला कि पत्नी ने उत्पीड़न की शिकायत महिला आयोग में की है। पति के खिलाफ जांच के निर्देश अजमेर पुलिस को दिए गए हैं। अविनाश ने अजमेर न्यायालय में पत्नी के खिलाफ सेक्शन नौ में वाद दायर कर दिया।
पत्नी ने दहेज के लिए उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसके खिलाफ भरण-पोषण का वाद दायर किया गया। अविनाश को माता-पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया। उसकी नौकरी छूट गई। पत्नी फोन पर बात करती है। मगर, घर आने के लिए तैयार नहीं है