

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं,जिसकी पहली तस्वीर आज अनुष्का ने सोशल मीडिया में फैंस के साथ शेयर की हैं और दोनों ने बेटी का नाम रखा हैं, वामिका। इस तस्वीर में अनुष्का ने बच्ची को अपने हाथों में लिया हैं और दोनो अपनी बेटी की तरफ देख रहे हैं। विरुष्का के फैंस वामिका की पहली तस्वीर देखकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे, लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया हैं। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया।आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।”
विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम खुद के नाम को मिलाकर बनाया हैं। जिसमें विराट का ‘व’ और अनुष्का का ‘का’ शामिल किया गया हैं। बता दें कि, इसका मतलब होता है देवी दुर्गा। ये शब्द देवी दुर्गा का ही एक विशेषण होता हैं। वामिका का जन्म 11 जनवरी साल 2021 में हुआ था, जिसकी जानकारी विराट ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से फैंस के साथ साझा की थी।
more recommended stories
Bollywood famous cinematographer johnny laal dies of covid | फिल्म ‘पार्टनर’ के सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल का कोरोना से निधन,कूपर अस्पताल में ली अंतिम सांसें
डिजिटल डेस्क,मुंबई। देशभर में कोरोना की.
Salman khan starrer Radhe Your Most Wanted Bhai movie trailer out | सलमान की फिल्म ‘राधे’ का ट्रेलर रिलीज, पहली बार किया एक्ट्रेस के होठों पर ‘KISS’
डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान.
Rashmika mandanna will not seen by fukrey | ‘फुकरे 3’ में रश्मिका मंदाना नहीं विशाखा सिंह आएंगी लीड रोल नजर
डिजिटल डेस्क,मुंबई। साउथ की एक्ट्रेस और.
Bollywood film vicky donor completed 9 years | आयुष्मान खुराना ने किया था ‘विक्की डोनर’ से डेब्यू, 9 साल हुए पूरे
डिजिटल डेस्क,मुंबई। साल 2012 में रिलीज.