बेटी के ससुराल में बवाल:पंचायत करने पहुंचे ससुर पर दामाद ने चढ़ाई कार, केस दर्ज – Man Rammed Car On Father-in-law Who Reached Panchayat


गगहा थाना क्षेत्र में ससुर को इसी गाड़ी से दामाद ने मारी है टक्कर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के बासूडीहा गांव में रविवार को विवाहिता को प्रताड़ित करने की शिकायत पर पंचायत करने पहुंचे पिता पर दामाद ने चार पहिया वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास कर किया। ससुर को घायल करने के बाद वह कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस व आसपास के लोगों ने घायल ससुर एवं एक अन्य को अस्पताल पहुंचाया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी रणविजय शाही (70) ने बेटी सुप्रिया शाही की शादी गगहा क्षेत्र के बासूडीहा गांव निवासी निपिन सिंह से जनवरी 2022 में की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को पति एवं सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिसे लेकर पहले भी कई बार पंचायत की जा चुकी थी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, काले चश्मे में लगते हैं हीरो

इस बीच फिर से पति-पत्नी में विवाद को लेकर बासूडीहा गांव के पूर्व प्रधान मुनेंद्र सिंह के दरवाजे पर रविवार सुबह पंचायत होनी थी। ससुर रणविजय शाही पंचायत में पहुंचे तो दामाद पंचायत में शामिल होने को तैयार नहीं था। फोन करने पर उसने पंचायत में शामिल होने से मना कर दिया।

पंचायत सफल न होने की सूरत में रणविजय शाही एक मित्र के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने गांव निकल रहे थे कि तभी सामने से दामाद निपिन ने तेज रफ्तार में कार लाकर दो पहिया वाहन में टक्कर मार दिया, जिससे रणविजय शाही खून से लथपथ हो गए।

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प है सीएम योगी की यह कहानी, जानिए उत्तराखंड का बेटा कैसे बना UP का मुखिया

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख निपिन फरार हो गया। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि मामले में दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।



Source link