अपने घर पर बुलाकर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले…

ग्रेटर नोएडा। अपने घर पर बुलाकर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने सोमवार रात सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने अपने चाचा पर घर में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी चाचा ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी सिंहराज जाटव को सोमवार देर रात सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।