Aligarh News:श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, माघ पूर्णिमा पर स्नान करने गए थे सभी; 27 घायल, दो महिलाओं के हाथ कटे – Bus Full Of Devotees Overturned In Aligarh 27 Injured Two Women Hands Chopped Off


घायल महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-91 दिल्ली-कानपुर हाईवे बाईपास पर रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहे से पहले सोमवार तड़के करीब तीन बजे श्रद्धालुओं की बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए। जिनमें से दो महिलाओं के हाथ भी कट गए। दुर्घटना के बाद मची चीखपुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और खबर पर सीओ सहित इलाका पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिनमें से एक दर्जन को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 

घटनाक्रम के अनुसार नोएडा से 45 श्रद्धालुओं को लेकर बस माघ पूर्णिमा पर शाहजहांपुर के ढाई घाट पर स्नान करने गई थी। रविवार रात 11 बजे बस वहां से नोएडा के लिए रवाना हुई। तड़के करीब तीन बजे बस रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहे से करीब 200 मीटर पहले अचानक पलट गई। इस दौरान मौके पर चीखपुकार मचने पर अन्य वाहन रुक गए और आसपास के लोग आ गए। खबर पर सीओ यातायात रंजन शर्मा, लोधा, देहली गेट, रोरावर आदि थानों का पुलिस बल, कई पीआरवी व एंबुलेंस आदि पहुंच गईं।

जैसे-तैसे घायलों को बस से निकाला गया, जिनमें से 27 यात्री जख्मी पाए गए। उनमें से दो महिलाओं के हाथ कट गए थे और वे बेहोश थीं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से एक दर्जन यात्री नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किए गए। बाकी जिला अस्पताल से ही उपचार के बाद घरों को चले गए। मेडिकल में दोनों महिलाओं को भी होश आ गया। बाद में उनके परिजन भी आ गए थे और शाम तक अधिकांश घायलों को साथ नोएडा ले जाने का क्रम जारी था।

चालक बोला नील गाय बचाने में पलटी बस

सीओ यातायात रंजन शर्मा के अनुसार चालक ने पूछताछ में यह स्वीकारा है कि नील गाय बचाने के फेर में यह दुर्घटना हुई। मगर मौके पर नील गाय आने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अंदेशा इस बात का ज्यादा है कि चालक को नींद आई हो। फिर भी पूरे मामले में जांच की जा रही है।

इन दोनों के कटे हाथ

इस दुर्घटना में नोएडा सेक्टर 45 की इंदिरा शर्मा पत्नी प्रवीण शर्मा व आशा पत्नी बलिंदर के हाथ कटे हैं।

सबसे पहले एंबुलेंस लेकर पहुंचे सीओ 

दुर्घटना की खबर पर सबसे पहले सीओ यातायात एंबुलेंस के साथ मौके पर आए। बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला गया। घायलों को बस से निकालने और अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया एक घंटे में ही निपट गई। इससे कई लोगों की जान बच गई। 

ये हुए घायल

  • कुंती देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी सेक्टर 12, नोएडा।
  • विनोद कुमार सिंह पुत्र सुखदेव सिंह सेक्टर 45, नोएडा। 
  • निर्मला सिंह पत्नी विनोद सिंह सेक्टर 45, नोएडा। 
  • इंदिरा शर्मा पत्नी प्रवीण शर्मा सेक्टर 45, नोएडा। 
  • सीमा पत्नी धनवीर निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • शकुंतला देवी पत्नी सुरेश निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • उर्मिला देवी पत्नी मूलचंद निवासी लक्ष्मी नगर, दल्लिी। 
  • आशा देवी पत्नी वीरेंद्र राय निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • रेखा पत्नी अनिल चौहान निवासी चेतनापूरा, मेरठ। 
  • अवधेश सिंह पुत्र सुखदेव निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • गिरिजा देवी पत्नी अवधेश निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • सुमन तिवारी पत्नी मनोज तिवारी निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • पूजा पत्नी चंदन सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • कमलेश पत्नी ब्रह्मपाल सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • मिथिलेश पत्नी रवद्रिंबाबू निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • रविंद्र बाबू पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • कामनी पत्नी रोहित निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • रोहित पुत्र उत्तम सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • भगवती पत्नी धर्मपाल निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • पूजा गुप्ता पत्नी रमेश गुप्ता निवासी सेक्टर 99, नोएडा। 
  • चंदन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • मनीष कुमार पुत्र चंद्रशेखर सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • सोढ़ी शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • उमाशंकर पुत्र महेश निवासी महोली जिला सीतापुर, (बस चालक)। 
  • परिचालक अजय निवासी लखीमपुर खीरी। 
  • मनोज तिवारी पुत्र श्रीकांत निवासी सेक्टर 45, नोएडा। 
  • सरिता सक्सेना पत्नी धीरेंद्र सक्सेना निवासी सेक्टर 45 नोएडा।



Source link