दुष्कर्म की कोशिश प्रतीकात्मक
– फोटो : social media
विस्तार
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के में एक युवक के रिश्तेदार भाई ने बृहस्पतिवार सुबह घर में ही किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान किशोरी के शोर पर वह भाग गया। परिवार वालों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस बुला ली। बाद में आरोपी को सौंप दिया गया। मामले में मुकदमे के आधार पर उसे जेल भेजा गया है।
मूल रूप से बरला के सूरजपुर का 20 वर्षीय नीतेश बन्ना देवी क्षेत्र में रहने वाली अपनी मौसी के घर आया था। जहां मौसी के परिवार की 15 वर्षीय किशोरी है। रिश्ते में बहन किशोरी को सुबह करीब दस बजे आरोपी नीतेश ने कमरे में दुष्कर्म के इरादे से खींच लिया।
किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन एकत्रित हो गए और नीतेश केा पकड़ लिया। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार आरोपी युवक की मौसी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।