

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े हैं, जिन्होंने शादी तो की लेकिन वो लंबे समय तक साथ नहीं रह पाए और उनका तलाक हो गया। इनमें से एक एक्ट्रेस श्रुति हासन के पेरेंट्स भी है। जी हां, श्रुति तमिल फिल्म स्टार कमल हासन और सारिका की बेटी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने इस बात का खुलासा किया कि, वो अपने माता-पिता के तलाक होने से काफी खुश थी। क्योंकि दोनों अलग-अलग तो बहुत अच्छे इंसान हैं लेकिन एक साथ नहीं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई है और उन्होंने बाद में शादी की है। इन्हीं मे से एक है सारिका। सारिका शादी करने से पहले ही श्रुति हासन की मां बन चुकी थी और मां बनने के बाद सारिका ने कमल हासन से शादी की, लेकिन 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और इस फैसले से श्रुति बेहद खुश थी।
क्या कहा श्रुति ने
हाल ही में एक्ट्रेस श्रुति हासन ने जूम डिजिटल को एक इंटरव्यू देते हुए इस बात का खुलासा किया कि, वो माता-पिता के तलाक से बहुत खुश थी। श्रुति कहती हैं कि, ‘मैं बस उन दोनों के (माता-पिता) नई जिंदगी को शुरू करने के लिए उत्साहित थी। मुझे खुशी है कि वो अलग हो गए। क्योंकि मुझे लगता कि जब दो लोग एक साथ नहीं रह पा रहे हैं तो कोई कारण उन्हें साथ नहीं रख सकता। वो बहुत अच्छे माता-पिता हैं। मैं खास तौर पर अपने पिता के करीब हूं। मेरी मां मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। ये हम सभी के लिए अच्छा था। वो दोनों बहुत अच्छे और शानदार इंसान हैं। लेकिन एक साथ वो ऐसे नहीं थे। वो निजी तौर पर बहुत अच्छे हैं। उनका साथ रहना उनकी इस अच्छाई को खत्म कर रहा था। जब वो अलग हुए, तो मैं बहुत छोटी थी। ये बहुत आसान था और हम सभी बहुत खुश थे।
कुछ दिन पहले श्रुति ने इंटरव्यू के दौरान अपने बारे में बात की थी और कहा था कि, ‘मैं खुद को घर में बंद रख कोरोना खत्म होने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं झूठ नहीं बोलूंगी। हमें भी काम पर जाना होगा क्योंकि अन्य लोगों की तरह मैं भी आर्थिक तंगी का सामना कर रही हूं। मेरे परिवार में सभी अलग-अलग कमाई करते हैं, लेकिन हमारे कई बिल्स भी होते हैं जिसका भुगतान हमें खुद करना होता है, इसलिए मुझे काम पर वापस जाना होगा।’
काम की बात करें तो श्रुति हासन ने साल 2009 में फिल्म ‘लक’ से बॉलिवुड में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने ‘डी-डे’,’रमिया वस्तावइया’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘वेलकम बैक’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म ‘वकील साब’ में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म ‘सलार’ में नजर आएंगी। श्रुति हासन की हालिया रिलीज फिल्म ‘क्रैक’ और ‘वकील साब’ को कोरोना काल के दौरान भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
more recommended stories
नेशनल असेंबली ने इमरान के पाकिस्तान बिखर जाएगा वाले बयान पर निंदा प्रस्ताव पारित किया | National Assembly passes resolution condemning Imran’s statement that Pakistan will be shattered
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल.
नाबालिगों में टैटू के क्रेज से ड्रैगन घबराया, टैटू बनाने पर लगाया प्रतिबंध | Dragon frightened by tattoo craze among minors, ban on tattooing
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में नाबालिग.
श्रीलंका के चिड़ियाघरों में जानवरों को खिलाने के लिए धन की कमी | Sri Lankan Zoos Run Out of Money to Feed Animals
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका में चल.
अमेरिकी परिवहन मंत्री कोरोना पॉजिटिव – bhaskarhindi.com
Dainik Bhaskar Hindi – bhaskarhindi.com, वाशिंगटन।.
इजराइल ने दमिश्क में सैन्य ठिकानों पर किए मिसाइल हमले : सीरियाई सेना | Israel launched missile attacks on military bases in Damascus: Syrian army
डिजिटल डेस्क, दमिश्क। इजरायली सेना ने.
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की नाइजीरिया में चर्च हमले की निंदा | UN chief condemns church attack in Nigeria
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र.
पाकिस्तान में बढ़ा पोलियो का प्रकोप | polio outbreak increased in pakistan
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद)। पिछले हफ्ते मामलों.
कोविड 19 मुक्त हुआ कंबोडिया | covid 19 free cambodia, Cambodia became free of covid-19
डिजिटल डेस्क, नोम पेन्ह। कंबोडिया मंगलवार.
यूक्रेन पर गोले बरसा रहे रूस ने चुराया यूक्रेन का गेहूं, अफ्रीकी देशों को बेच कर कमा रहा मुनाफा, जानिए किसने लगाया ये आरोप? | America’s allegation, Russia stole wheat amid war with Ukraine, supplying to African countries
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन और रूस.
मंकीपॉक्स डीएनए सीक्वेंसिंग ने दिया संकेत, 2017 से ही फैल रहा यह वायरस- रिपोर्ट | Monkeypox DNA sequencing indicated, this virus has been spreading since 2017 – report
डिजिटल डेस्क, लंदन। इस समय 27.