436 महिलाओं को सौंपी गए निशुल्क इंतखाब

शाहाबाद [हरदोई], 8 मार्च 2021, (आरएनआई)। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान देने के लिए एक विरासत का अभियान चलाया गया था। यह अभियान 15 दिसंबर से 28 फरवरी तक तहसील प्रशासन द्वारा चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 436 महिलाओं की विरासत बनाई गई। आज महिला दिवस के मौके पर तहसील सभागार में एसडीएम कपिल देव सिंह ने 436 महिलाओं को निशुल्क इंतखाब देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त तहसील में कार्यरत महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र पाकर सम्मानित होने का अवसर मिला। इस मौके पर तहसीलदार रामवीर सिंह, कानूनगो ऋषि दीक्षित, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।