साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में भीड़ का बर्बर चेहरा सामने आया है। एक विवाहित महिला से प्रेम करने वाले युवक की ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर डाली। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला साहिबगंज स्थित राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा के पास एक गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, चार बच्चों की मां को एक कुंवारे युवक से प्यार हो गया। दोनों साथ में वक्त बिताने लगे थे। रविवार की आधी रात में महिला को प्रेमी युवक के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। प्रेमी को पहले रस्सी से बांधा और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर जुटी भीड़ ने युवक को लात-घूंसे और डंडे से बेरहमी से पीटा, महिला के साथ भी अभद्रता करते हुए उन्हें पीटा। इस घटना का भीड़ में से कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में महिला के प्रेमी को रस्सी से बांधा हुआ देखा जा सकता है। लोगों को महिला के साथ गाली-गलौज करते भी सुना जा सकता है।